WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बीएड के सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों का अभिनंदन, सांस्कृतिक समारोह भी आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में सत्र 2024 – 26 के विद्यार्थियों के लिए सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के द्वारा अभिनंदन सह सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के बीच रैंप वॉक और प्रश्नावली सेशन रखा गया।

इस आधार पर छात्रों में मिस्टर फ्रेशर्स रहे विवेक दोराईबुरू और मिस फ्रेशर्स रहीं अंजलि लागुरी।
रैंप वॉक आयोजन के द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश यादव और लेक्चरर रश्मि लुगून ने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान और पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर आधारित प्रश्न पूछे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गीत – नृत्य, कविता और शायरी प्रस्तुत किया । सचिव गौरव कुमार बचन ने काॅलेज मैनेजमेंट की ओर से सभी विद्यार्थियों को इस नवीन शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनायें प्रेषित किया।
प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यार्थी समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व बोध को समझें और संवेदनशील, मानवीय गुणों से युक्त मनुष्य बनें।

विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए डाॅ भूपेश चंद और डाॅ सुमन लता ने अनुशासित व्यवहार और कक्षा में रेगुलर उपस्थित रहने का संदेश दिया। इस समारोह में नर्सिंग विभाग के सभी व्याख्यातागणों की भी गरिमामयी उपस्थित रही।

समारोह में डॉक्टर सतीश चंद्र, डॉक्टर दिनेश यादव, डॉक्टर सुमनलता, डॉक्टर गंगा भोला, लेक्चरर रश्मि लुगून, लेक्चरर अमृता सुरेन, असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई, लेक्चरर अजय यादव, लेक्चरर संदीप सिंह, लेक्चरर बबीता कुमारी, लेक्चरर दीपाली मंडल इत्यादि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन छात्र दीनबंधु प्रधान, संजीत कुमार और छात्रा दोसमा दिग्गी ने और धन्यवाद ज्ञापन श्रेया राज ने किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर