Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur  : फायरिंग के आरोपी बिट्टू कामथ उर्फ सागर को पुलिस ने पुन: 24 घंटा के लिए  रिमांड पर लिया

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

परसुडीह थाना क्षेत्र के ईंटा भट्टा व्यवसायी सह राहरगोड़ा निवासी अजीत कुमार सिंह पर की गई फायरिंग के मामले में आरोपी बिट्टू कामथ उर्फ सागर को परसुडीह पुलिस ने शुक्रवार को पुन: 24 घंटा के लिए रिमांड पर लिया. पुलिस ने आरोपी बिटटू को पुन: 48 घंटा के लिए रिमांड पर दिए जाने की मांग करते हुए अदालत के समक्ष अर्जी दी. एसीजेएम अभिषेक प्रसाद के प्रभारी अदालत  रवि शंकर पांडेय की अदालत ने 24 घंटा की रिमांड अवधि बढ़ाते हुए शनिवार को दोपहर एक बजे तक अदालत के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है. पुलिस का कहना है कि फायरिंग की घटना को अंजाम देने के लिए जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था और मोबाइल फोन की अभी तक बरामदी नहीं हुई है. इससे पूर्व पुलिस ने आरोपी बिट्टू को 72 घंटा के लिए रिमांड पर लिया था. अदालत ने 2 दिसंबर से 6 दिसंबर तक रिमांड की मंजूरी दी थी. बिटटू कामथ नए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. इस मामले की मुख्य आरोपी भरत कुमार कामथ गत 19 नबंवर को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था जबकि अन्य एक आरोपी विकास अभी भी फरार है.

इसे भी पढ़ें :  Ranchi/Delhi : रांची के उपायुक्त की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना गत 11 नबंवर की हैं

अजीत कुमार सिंह का कहना था कि घटना के पूर्व भरत कामथ ने उससे 50 हजार रूपए की मांग की थी. उसने उसे कहा था कि अभी चुनाव है चुनाव के बाद वह कोशिश करेगा. घटना के दिन भरत ने फोन कर बोला कि हमारे दो लड़के को भेज रहा हूं उसे रूपए दे देना. इस पर अजीत ने इन्कार करते हुए बोला कि उसके पास पैसा नहीं हैं इसलिए पैसा नहीं दे सकते हैं. इसी बीच जब वह अपने ईंटा भट्टा में था तभी एक मोटरसाइकिल से तीनों हथियार से लैस होकर आए गाली-गलौज करने लगे. गाली-गलौज करते हुए उस पर फायरिंग कर दी. दो गोली अजीत के हाथ के हथेली में लगा एक गोली अंगुली को छूते हुए निकल गई लेकिन दूसरा गोली हाथ के हथेली में फंसे रह गए. गोली की आवाज से आस-पास के लोग और ईंटा भट्टा में रहने वाले भी आ गए तबतक वे मोटरसाइकिल से भाग निकले. लोगों ने उसे इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज हुई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर