फतेह लाइव, रिपोर्टर
गिरिडीह के बरगंडा स्थित नया पुल के पास व्यस्ततम सड़क जो की मधुपुर देवघर जाने के लिए मुख्य मार्ग में से एक है इन दिनों सड़क की स्थिति जर्जर हो चली है जिसकी वजह से आए दिन यहां छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है. ऐसा ही कुछ शुक्रवार देखने को मिला जब बरगंडा नया पुल पर एक टोटो वाहन पलट गया. इस टोटो में कुछ सवारी भी बैठे हुए थे. रोड खराब होने के कारण टोटो अपना नियंत्रण खो दिया और गड्ढा में पलट गया.
इसे भी पढ़ें : New Delhi : साल 2025 से एटीएम से निकाल सकेंगे पीएफ राशि, श्रम मंत्रालय ने किया ऐलान

टोटो में बैठे सवारी का कहना है कि टोटो चालक ठीक से नहीं चला रहा था जिसके कारण यह घटना घटी, वहीं टोटो वाले का कहना है कि रोड खराब होने से वे अपना नियंत्रण खो बैठे. मौके पर मौजूद कुंदन उपाध्याय, संजय कुमार व पत्रकार राजदीप आर्यन ने मिलकर टोटो उठाकर और उसमें बैठे सवारी को मदद की. बहरहाल इस तरह टोटो के पलटने के बाद भी कोई चोटिल नहीं हुआ लेकिन रोड की स्थिति पर जब जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.









































