Breaking News
Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित Canada : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰੀ-ਟਰਾਇਲ ਕਾਰਵਾਈ 8 ਤੋਂ 29 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ; ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸਵਾਲ Amritsar : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਦਿਲਾਵਰ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੇ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇ ਅਰਥਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਨਵੀਂ ਗਹਿਰਾਈ : ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਿਓਰਾ Jamshedpur : ‘आगाज़’ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 31वीं बार किया प्लेटलेट्स दान Jamshedpur : फ्रैंक एंथनी मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता में गूंजे छात्रों के दमदार तर्क
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सरयू राय ने रूप नगर, निर्मलनगर ए, बी, सी एवं जाहिरा बस्ती का किया दौरा

SHARE:

  • जेएनएसी स्पेशल प्लान बनाकर नालों की सफाई कराए – सरयू
  • सोमवार और मंगलवार को जुस्को के साथ करेंगे बैठक
  • नाले जाम हैं, पानी नहीं निकल रहा, सड़ांध से नाक फटती है

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोनारी के रुपनगर, निर्मल नगर ए, निर्मलनगर बी, निर्मलनगर सी, जाहिरा बस्ती आदि का दौरा किया. श्री राय के समक्ष सैकड़ों महिलाएं आईं और उन्होंने श्री राय को बस्तियों की समस्याएं बताईं. मुख्य समस्या पेयजल की थी. कोई बस्ती ऐसी नहीं, जो समस्याग्रस्त ना हो. किसी बस्ती में पेयजल का पाइप तो बिछा दिया गया है लेकिन कनेक्शन दिया ही नहीं गया है. श्री राय को बताया गया कि टाटा स्टील यूआईएसएल 20 से 30 हजार रुपये प्रति कनेक्शन ले रहा है. सभी चाहते हैं कि पानी का कनेक्शन मिले, घर में जल आए. श्री राय को स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके के प्रायः सभी नाले जाम हैं. पानी नहीं निकल रहा है. महुआ अपार्टमेंट, काकोली अपार्टमेंट आदि में पानी के निकासी का रास्ता बंद हो गया है. फ्लैट के नीचे पानी जमा होकर सड़ांध पैदा कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राघवेंद्र सिंह के चाची की हृदयाघात से निधन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

श्री राय को बस्ती वालों ने बताया कि कालिंदी बस्ती का भी नाला जाम हो गया है. जाहिरा बस्ती से निकलने वाला रास्ता बंद हो गया है, जो सात नंबर स्टेशन जाता है. और भी बहुत सारी कठिनाईयां हैं. श्री राय ने बस्तीवासियों से कहा कि वह सोमवार और मंगलवार को जुस्को के अफसरों के साथ बैठेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए बात करेंगे. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि इनसे पानी का कनेक्शन देने के लिए बात तो करेंगे ही, जेएनएसी से कहेंगे कि वह यहां के लिए स्पेशल प्लान बनाए और सभी नालों की सफाई करें. जहां की सड़कें टूटी हुई हैं, उसे सुधारा जाए. श्री राय ने कहा कि लंबे वक्त से समस्या का समाधान नहीं हुआ है. बस्तियों में रहने वालों को भी बढ़िया जीवन जीने का हक है. वह यह सुनिश्चित करेंगे कि बस्तियों में रहने वाले भी बढ़िया जीवन जी सकें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर