Jamshedpur : सेन्ट्रल जेल घाघीडीह में जेल अदालत और चिकित्सा शिविर आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झालसा रांची और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), जमशेदपुर के निर्देश पर रविवार को सेंट्रल जेल घाघीडीह में जेल अदालत और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय के न्यायिक अधिकारी जितेंद्र राम, जेएमएफसी और न्यायिक अधिकारी अरविंद कुमार (3) जेएमएफसी, जमशेदपुर उपस्थित रहे।

साथ ही सदर अस्पताल, जमशेदपुर की चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने इसमें भाग लिया। चिकित्सा शिविर के दौरान जेल बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श और उपचार प्रदान किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं इस कार्यक्रम के बारे में न्यायिक अधिकारी ने कहा कि यह आयोजन जेल बंदियों को त्वरित न्याय और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें