WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कावड़ यात्रा सफल बनाने को लेकर लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक, 17 जुलाई को भव्य कांवड़ यात्रा का होगा आयोजन

SHARE:

जमशेदपुर।

साकची अग्रसेन भवन के प्रांगण में मुकेश मित्तल की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों की एक बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया. बैठक का उद्देश्य आगामी 17 जुलाई को होने वाले कावड़ यात्रा के आयोजन के ऊपर चर्चा करना एवं सभी का सुझाव लेना था. इस बैठक में समाज के बुजुर्ग, युवा एवं नारी शक्ति ने भाग लिया एवं सभी ने बहुत ही ऊर्जा के साथ सकारात्मक सुझाव दिए.

बैठक में सर्वप्रथम जिला महासचिव सीए विवेक चौधरी ने कांवड़ यात्रा की रूपरेखा के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने हेतु अलग अलग टीम बनायी जाएगी, ताकि यात्रा सुचारू रूप से और बिना किसी अवरोध के पूर्ण की जाए.

Gambhir Car Associate Motion Ads

व्यवस्था बनाये रखने के लिए टीम का किया जायेगा गठन

अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि आयोजन 700 कांवड़ियों के लिए किया जा रहा है. कार्यक्रम की सफलता के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा, जो की कांवड़ का वितरण करेगी. एक दल का कार्य होगा रास्ते का प्रबंधन करना एवं कांवड़ियों को सुरक्षा पूर्वक साकची शिव मंदिर तक सुगमता पूर्वक पहुंचाना. अंत में जलार्पण के उपरांत एक दल आरती एवं प्रसाद वितरण करेगा. सभी के द्वारा कार्यक्रम के रूप रेखा पर सहमति जताई गयी एवं सदस्यगणों ने हर्षतापूर्वक अपना सहयोग देने के प्रति उत्साह दिखाया.

अभद्र शब्दों के इस्तेमाल को त्याग करने पर दिया बल

सीए सिद्धार्थ खण्डेलवाल ने अपना एक वक्तव्य दिया कि अपना समाज एक सभ्य समाज है, जो अपने संस्कृति और संस्कार के लिए जाना जाता है. जिस तरह हम सावन के महीने में अपने मन की शुद्धि करते हैं. उसी प्रकार हमें अपनी वाणी की भी शुद्धि करनी चाहिए. इसीलिए हमें अपने बोलचाल की भाषा से गालियों एवं अभद्र शब्दों का त्याग करना होगा. इस विषय पर उनको उपस्थित सारे सदस्यों से जोरदार समर्थन मिला.

अंत में धन्यवाद ज्ञापन मोहित शाह ने किया एवं सभी ने अल्पाहार का आनंद लिया. बैठक में विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे. साथ ही गणमान्य उपाध्यक्ष भी उपस्थित थे.

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में समाज के सुशील अग्रवाल, सीए विनीत मित्तल, सीए सिद्धार्थ खंडेलवाल, मोहित शाह, विजय खेमका, कमल लढा, पवन अग्रवाल, गौरव जवनपुरिया, अशोक कुमार खंडेलवाल, भोला चौधरी, बिनोद शाह, बबलू अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, सीताराम देबुका, ललित डांगा, सुशिल रामराइका, आशीष खन्ना, सीए अंकित कुमार अग्रवाल, तुषार जिंदल, लाला जोशी, अमित कुमार शाह, संजय शर्मा आदि ऊर्जावान युवा सदस्यों ने भागीदारी दर्ज कराई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर