Saraikela : पारा शिक्षक संघ के मुखिया की हत्या में फरार मुख्य आरोपी बीरबल सरदार समेत दो गिरफ्तार, स्कूटी और हथियार बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बड़डीह गांव में पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष और यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति सोनू सरदार की 13 दिसंबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि मामले में मुख्य आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस ने मुख्य आरोपी बीरबल सरदार को भी गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा बीरबल के साथी रवि महतो उर्फ कोंका को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी और पिस्टल भी बरामद कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीतारामडेरा में दुकान के उधार को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिले से भागने की फिराक में था बीरबल

मंगलवार को मामले की खुलासा करते हुए एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार चल रहे थे. मामले में पूर्व में गांजीया निवासी आशीष गोराई, विश्वजीत नायक, बड़डीह निवासी अनिल सरदार, राजगांव निवासी आनंद दास और सूरज मार्डी को गिरफ्तार किया था. बीरबल और लक्खीचरण फरार चल रहे थे. पुलिस के दबाव में आकर लक्खीचरण ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जबकि बीरबल पुलिस की नजरों से भागता फिर रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बीरबल नीमडीह स्टेशन के आस-पास छिपा बैठा है और जिला छोड़ने की तैयारी कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर बीरबल को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाबासाहेब अम्बेडकर सम्मान मार्च में उमड़े कांग्रेसजन

साथी रवि को दे रखा था हथियार

पूछताछ में बीरबल ने बताया कि उसने हथियार रवि को दे दिया था. जिसके बाद पुलिस ने रवि के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया और उसके घर से हथियार को बरामद कर लिया गया. वहीं लक्खीचरण को भी रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू की गई.

इसे भी पढ़ें : Patamda : पटमदा प्रखंड में आयोजित कृषक गोष्ठी में किसानों के बीच परिसंपत्ति का वितरण

अवैध कारोबार का विरोध बना हत्या की वजह

सोनू सरदार क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार का कड़ा विरोध कर रहे थे. आरोपी इसी अवैध कारोबार में संलिप्त थे, जिससे वे सोनू से नाराज चल रहे थे. हत्या की साजिश मास्टरमाइंड बीरबल सरदार ने रची थी. योजना के अनुसार, सभी आरोपियों ने मिलकर सोनू सरदार की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची मॉडर्न स्कूल में चार साहिबजादों की शहीदी को नमन कर मनाया वीर बाल दिवस

शराब पार्टी के बाद दिया वारदात को अंजाम

हत्या की रात आरोपी विश्वजीत नायक के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें सोनू सरदार को भी बुलाया गया था. कार्यक्रम के दौरान सभी ने साथ बैठकर शराब पी. नशे की हालत में जब सोनू सरदार घर जाने लगे, तब आरोपियों ने उनका पीछा किया और सुनसान स्थान पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें : Giridih : शरीर को रोगों से बचाने के लिए योग का निरंतर अभ्यास जरूरी – डायरेक्टर

13 दिसंबर की रात हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 13 दिसंबर की रात एक कार्यक्रम से लौटते समय सोनू सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनका शव लहुलुहान अवस्था में बरामद हुआ था. सोनू सरदार न केवल जिला पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष थे, बल्कि उनकी पत्नी पार्वती सरदार यशपुर पंचायत की मुखिया भी हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें