Breaking News
South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा Jamshedpur : बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास CNG ऑटो में लगी आग, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Patamda : पटमदा प्रखंड में आयोजित कृषक गोष्ठी में किसानों के बीच परिसंपत्ति का वितरण

SHARE:

  • कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के विशेष सचिव ने योजनाओं के क्रियान्यन को लेकर किया जिला भ्रमण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अन्तर्गत विभागीय स्तर पर जिलावार अनुश्रवण दल का गठन किया गया है. पूर्वी सिंहभूम जिला हेतु गठित अनुश्रवण दल के जिला प्रभारी गोपाल तिवारी, विशेष सचिव, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड ने पटमदा प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सहकारिता विभाग द्वारा बांगुरदा लैम्पस परिसर में स्थापित सोलर आधारित कृषि उपज शीत गृह, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित RFF तकनीक से मत्स्य पालन एवं उद्यान विभाग द्वारा माचा में स्थापित पॉली हाउस में सब्जी की खेती का निरीक्षण किया. आत्मा एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत पटमदा प्रखण्ड के रांगाटाड़ में कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन आत्मा द्वारा किया गया जिसमें श्री तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा किसानों को कृषि यंत्र एवं कृषि उपादान का वितरण किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची मॉडर्न स्कूल में चार साहिबजादों की शहीदी को नमन कर मनाया वीर बाल दिवस

Gambhir Car Associate Motion Ads

जिला कृषि पदाधिकारी विबेक बिरूआ ने बताया कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अन्तर्गत विभाग के सभी प्रभागों के योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा एवं अनुश्रवण हेतु विभाग के विशेष सचिव ने पटमदा प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. कृषि एवं संबंद्ध विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन, सरकार के निदेशों का अनुपालन, धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति तथा विभिन्न प्रभागों के महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभुकों से संवाद भी किये. किसानों की उपस्थिति और क्षेत्र में कृषि विकास के कार्यों को देखकर संतुष्ट दिखे. उपस्थित पदाधिकारियों को जरूरी सुझाव भी दिये.

इसे भी पढ़ें : Giridih : कोल्डीहा वार्ड नंबर 24 में पानी के लिए मची हाहाकार

कृषि विभाग अन्तर्गत संचालित स्वायल हेल्थ योजना अन्तर्गत 16 किसानों को डोलोमाइट एवं जिंक का वितरण किया गया तथा आत्मा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा (NFSM) योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर 9 किसानों को पंपसेट, 3 किसान को पावर वीडर, 1 किसान को ट्रेक्टर चालित रोटोवेटर का वितरण किया गया. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, अंचल अधिकारी पटमदा समेत कृषि-आत्मा एवं उद्यान, मत्स्य, भूमि संरक्षण कार्यालय के कर्मियों समेत लाभुक किसान एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर