Jamshedpur : पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है – डा. अजय

SHARE:

डा.मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान किया था

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भारत के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। मनमोहन सिंह सम्पूर्ण विश्व में आर्थिक मंदी के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत स्थिति में बनाए रखने वाले दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद किए जाऐंगे। उनके कार्यकाल में भारत आर्थिक रूप से बहुत मजबूत हुआ था।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अजय कुमार ने कहा कि डा.मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल में आम लोगों के लिए फुड सिक्युरिटी बिल, राईट टू एजुकेशन, सूचना का अधिकार जैसे कानून बनाए गए. वहीं उन्होंने मनरेगा के तहत लोगों को 100 दिन काम का अधिकार के तहत विश्व में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली योजना की शुरुआत कर विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य किया था। मनमोहन सिंह का 10 वर्षो का कार्यकाल देश स्वर्णिम काल के रूप में याद रखेगा। इस दुख की घड़ी में सभी कांग्रेसजन उनके परिवार के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, यही ईश्वर से प्रार्थना करते है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें