Giridih : राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम ने जीते चार पदक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रांची के खेल गांव में 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक हुए तृतीय भगवान बिरसा मुंडा ओपन राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह से 6 खिलाड़ी भाग लिया था. इनके कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और रोहित राय थे. इन खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे. गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक रांची के खेल गांव में हुए भगवान बिरसा मुंडा ओपन राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित किया गया था. जिसमें गिरिडीह के 6 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे. अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए उदय कुमार और विकास कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया वहीं आरव कुमार, राहुल कुमार राय, आयूष कुमार दास रजत पदक अपने नाम करने में सफलता हासिल किया.

इसे भी पढ़ें : Gua : जुरुली-बांसपानी रेलखंड के अप लाइन पर हाइवा और मालगाड़ी में भीषण टक्कर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने बताया की इस प्रतियोगियता में पूरे भारत के अलग-अलग 28 राज्यों से लगभग 1000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था और फिर भी गिरिडीह के खिलाड़ी एक बार फिर अपना परचम लहराने में कामयाब रहे. महासचिव ने बताया कि ये प्रतियोगिता इस वर्ष की आखिरी प्रतियोगिता थी और गिरिडीह के ताईक्वांडो खिलाड़ी इस वर्ष जितने भी राज्य स्तरीय से ले कर राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता हुए सब में पदक जीत कर यहां के खिलाड़ियों ने गिरिडीह का नाम रौशन करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि मैं गर्व के साथ कहता हुए कि गिरिडीह जिला का एक मात्र ताइक्वांडो खेल संघ है जिनके खिलाड़ी लगातार राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर पूरे गिरिडीह जिला को गौरांवित होने का अवसर दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात

खिलाड़ियों के फिर एक बार इस उपलब्धि के लिए गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के संरक्षक निर्भय कुमार साहाबादी, अध्यक्ष सुमीर शर्मा, महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावा जिला संघ के आकाश कुमार स्वर्णकार, प्रसून सिंह, शशिकांत विश्वकर्मा, ज्योति कुमार, मनोहर वर्मा, राजकुमार साव, पंकज कुमार इत्यादि ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच आकाश स्वर्णकार तथा रोहित राय को अपनी शुभकामना दी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें