WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान पदयात्रा का किया आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नवा सत्याग्रह जनचेतना पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में रविवार को सुबह 8 बजे से आयोजित किया गया. पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं प्रखंड संगठन प्रभारी राज किशोर यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.

ज्ञात रहे कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस यात्रा का शुभारंभ टेल्को प्रखंड के अंतर्गत ट्यूब कंपनी के समक्ष बस्ती में महात्मा गांधी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं कांग्रेस के पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर शुभारंभ किया. इस दौरान पदयात्रा के क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की तख्ती एवं कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर संविधान रक्षा का नारा लगाया. जय बापू जय अंबेडकर का उद्घोष किया, हम जनता को संविधान के रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पदयात्रा 3.5 कि. मी. आगे बढ़ते हुए मछुआ बस्ती पहुंच कर आमसभा में तब्दील हो गयी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे पूर्वजों ने भारत के संविधान की रचना करी, जिसे वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है. हम सभी आम जनता को यह बात समझना होगा कि हमारे पूर्वजों ने बलिदान देकर सीने पर गोलियों का बौछार खाकर, अनेको प्रताड़ना अंग्रेजों से सहकर भारत की आजादी दिलाई और हमें स्वतंत्र कराया और पूरा देश पूरा राष्ट्र संविधान के नीति पर ही चल रहा है.

इसे बदलना इससे छेड़छाड़ करना कभी भी हितकर नहीं होगा. आज हर शिक्षित, समझदार और आम जनता को आगे आना होगा. संविधान की रक्षा करना हम सबों का परम कर्तव्य है. इस अभियान को कांग्रेस पार्टी राष्ट्र स्तर, प्रदेश स्तर, जिला स्तर, प्रखंड स्तर एवं मंडल स्तर तक संविधान की रक्षा के लिए जन जन पदयात्रा कर रही है. विशिष्ट अतिथि टेल्को प्रखंड संगठन प्रभारी राज किशोर यादव ने कहा कि आज संविधान का ही देन है कि संपूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोया जा सका है. केंद्र सरकार, राज्य सरकार, जिला, ब्लॉक, पंचायत, वार्ड स्तर पर हमारे संविधान में शक्तियां निहित की गई है.

इसी से हर व्यक्ति सुरक्षित है. लोगों को हर सुविधा संविधान में दी गई है. जीने का अधिकार, समानता का अधिकार जैसे अनेक को अधिकार निहित की गई है. इन सभी अधिकारों से छेड़छाड़ करना समाज के लिए हितकर नहीं होगा. इसलिए कांग्रेस पार्टी ने यह अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रखण्ड संगठन प्रभारी राजकिशोर यादव, सामंता कुमार, सतीश कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष संध्या ठाकुर, अतुल गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, राजकुमार वर्मा , रविन्द्र मौर्य , जसवंत सिंह जस्सी, अशोक शर्मा , नरेंद्र कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह , राजिंदर सिंह , रवि रंजन दयाल, विजयकांत शर्मा, अजय दास , प्रवीण कुमार , सरोज पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी महेश्वर प्रसाद, विक्रम कुमार झा, विजय कुमार, महेंद्र सिंह , सत्यनारायण पासवान, निखिल तिवारी, सचिन कुमार, हरिहर प्रसाद, सतीश चन्द्र रजक, पायल मुंडा, सावन नाग, जितेन मुखी, रविन्द्र शर्मा, चरण पाल सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर