WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आधुनिकता के साथ सामाजिकता भी सिखाना युवा पीढ़ी को आज जरूरी : दिनेश कुमार

SHARE:

धोबी समाज की केंद्रीय कमिटी ने मनाया वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

धोबी समाज का वार्षिक मिलन समारोह समाज के अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में सीपी समिति सभागार गोलमुरी में संपन्न हुई. कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता खेमलाल चौधरी उपस्थित थे. भगवान शिव, बाबा संत गाडगे और डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्रों के समीप दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम को संबोधित करते दिनेश कुमार ने कहां की सामाजिक एकजुटता तो मायने रखता ही है, लेकिन सामाजिक जागृति बहुत महत्वपूर्ण है. किसी भी समाज को आगे बढ़ाने में समाज के पदाधिकारियों और युवा पीढी की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है. युवा पीढ़ी को आधुनिकता के साथ सामाजिकता का भी जान देना आज जरूरी, दिनेश कुमार ने कहां की समाज को एकजुट करने के साथ पदाधिकारियों को चाहिए की बच्चों के बीच शिक्षा के साथ पारिवारिक मेल जोल को भी बढ़ावा दे.

खेमलाल चौधरी ने कहां की भारतीय संस्कृति और सभ्यता का कोई जोड़ नहीं है जहां हमारी संस्कृति और सभ्यता को बाहर के लोग अपना रहे है. वहीं हम लोग पश्चात्य सभ्यता को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे है, जो आज के युवा पीढ़ी के लिए घातक है. अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद ने कहा की समाज में वरिष्ठ सदस्यो का सहयोग लेते हुए नए यूवाओ को भी सामाजिक कार्यों में अवसर देने का प्रयास कर रहा हूं. आगे कहा की हम अपनी पहचान को तभी सुरक्षित रख सकते है. जब हम अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाए रखे आज के वर्तमान युग में ये सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है. समाज के द्वारा शैक्षणिक माहौल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रथम और द्वितीय श्रेणी प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरुस्कृत किया गया. समाज के बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक एवम मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ ही खेलकूद का भी आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरुस्कृत.

कार्यक्रम में स्वागत संबोधन रूपेश कुमार ने और महिला अध्यक्षा ममता देवी और महामंत्री रुक्मणि देवी ने अपना विचार व्यक्त किया किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के मनोज रजक, पुनित रजक, तरूण प्रसाद, रामजी, देवानंद रजक, राम रजक, बिरेंद्र रजक, महिला अधिकारी गण रूक्मिणी देवी, गीत देवी, लक्ष्मी रजक, सविता देवी, सेवती रजक, शशि रजक, विद्या रजक,पूनम रजक, नेहा देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, नेहा देवी ने इस कार्यक्रम को एकजुटता के साथ सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर