WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गणतंत्र दिवस पर नशामुक्त समाज का संकल्प लें : काले

SHARE:

नमन परिवार ने मनाया गणतंत्र दिवस

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज साकची कालीमाटी रोड स्थित ‘नमन’ कार्यालय में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में शहर की प्रतिष्ठित संस्थाओं, संगठनों और गुरुद्वारों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों ने भाग लिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवाओं की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया.

अपने संबोधन में अमरप्रीत सिंह काले ने नशामुक्ति के महत्व पर जोर दिया और इस दिशा में एक सशक्त कदम उठाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज की नींव नशा मुक्त वातावरण में ही हो सकती है, और हम सभी को मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलानी चाहिए.

इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाएं. साथ ही उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर समुदाय को एकजुट होने और सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया.

इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, इंटक नेता परविंदर सिंह , अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, सीजीपीसी के कुलविंदर सिंह पन्नू, साकची गुरुद्वारा प्रधान निशान सिंह, झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा पदाधिकारी रीता मिश्रा, साहित्यकार बलविंदर सिंह, राजू मारवाह, राघवेन्द्र शर्मा, जसवंत सिंह भोमा, हर हर महादेव सेवा संघ के सुखविंदर सिंह निक्कू, महेंद्र सिंह, रामकेवल मिश्रा, नवजोत सिंह सोहल, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष राजपति देवी, महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष नीरू सिंह, महिला नेत्री मंजू सिंह, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, पंकज वर्मा, शशि दुबे, लख्खी कौर, रीना चौधरी, संध्या रानी महतो, सीलू साहू, बंदना नामता, रितिका श्रीवास्तव, अनीता सिंह, सीमा शर्मा, आभा वर्मा, अरविंदर कौर, सिमी कश्यप, रिंकू दुबे, ममता सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया. कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के संरक्षक बृज भूषण सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जुगूँन पांडे ने दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर