WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन से 800 स्कूली बच्चों को स्पेशल ट्रेन में भेजा गया पुरी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के मंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग रामदास सोरेन ने 800 स्कूली बच्चों को टाटा-पुरी स्पेशल ट्रेन से पुरी के शैक्षणिक भ्रमण पर टाटानगर स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

राज्य अंतर्गत विभिन्न जिलों के कुल 800 बच्चे पुरी भेजे गये हैं जिनमें 100 बच्चे पूर्वी सिंहभूम जिला के शामिल हैं. प्रत्येक जिला से तीन-तीन शिक्षक भी इस यात्रा में शामिल हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंत्री ने इस मौके पर ट्रेन के पैंट्री कार का निरीक्षण कर बच्चों को दी जाने वाली मेन्यू की जांच की तथा ट्रेन के बोगियों में जाकर बच्चों से भी मिले तथा यात्रा की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत सुदूर दुर्गम, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी इस यात्रा में शामिल हैं. इस यात्रा से स्कूली बच्चों को काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा, यह अनुभव उन्हें जीवनपर्यंत काम आएगा, राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को लेकर प्रतिबद्ध है. पूर्वी सिंहभूम जिला में भी बच्चों को विभिन्न निजी कंपनियों व जिला अंतर्गत अन्य दर्शनीय, पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया जा रहा है जो निश्चित ही राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार सार्थक प्रयास साबित होगा. इस यात्रा को लेकर बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर