Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Giridih : शीतलपुर में विस्फोट से दहला पूरा इलाका, एक महिला की मौत

SHARE:

  • गृह स्वामी उमेश दास सहित कई अन्य घायल, घायलों को रांची रेफर किया गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह शहर के शीतलपुर इलाके में बीती रात एक घर में हुए शक्तिशाली विस्फोट ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. इस विस्फोट में गृहस्वामी उमेश दास की सास बेदंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश दास, उनकी पत्नी सबिता देवी, बेटा सन्नी कुमार और परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि घर की छत और दीवारें ध्वस्त हो गईं और एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा टोल प्लाजा के पास नदी से सोनारी के युवक का शव मिला, हत्या या आत्महत्या जांच शुरू

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना के बाद इलाके में जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अब तक कारण स्पष्ट नहीं किया है. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. इसके अलावा, माले नेता राजेश सिन्हा और बसपा नेता शिवकुमार दास भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. यह घटना इलाके में शोक की लहर छोड़ गई है और इसकी जांच जारी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर