Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Giridih : सड़क हादसा से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग

SHARE:

  • सीमेंट लदे ट्रक के धक्के से एक बच्चे की मौत, दूसरा व्यक्ति घायल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के देवरी प्रखंड में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में हलचल मचा दी. घटना के अनुसार, एक सीमेंट लदा ट्रक मंडरो के पास राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में चार वर्षीय शहबाज अंसारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति, सुखदेव यादव, गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा उस समय हुआ जब शहबाज अंसारी अपने पिता के साथ दुकान से सामान खरीद कर लौट रहे थे. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया. ट्रक चालक ने भागते-भागते चितरोकुरो में सुखदेव यादव को कुचल दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए. लोगों का गुस्सा बढ़ा और उन्होंने ट्रक का पीछा किया. ट्रक चालक मिर्जागंज के जलीय सूर्य मंदिर के पास वाहन खड़ा करके फरार हो गया. मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक में आग लगा दी, जिससे ट्रक पूरी तरह से जल गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : शीतलपुर में विस्फोट से दहला पूरा इलाका, एक महिला की मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने मंडरो में सड़क जाम कर दिया. पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया. एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक के धक्के से एक बच्चे की मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी. घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि ट्रक चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, इलाके में स्थिति को नियंत्रित किया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर