WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रधान जिला जज एवं बार संघ ने किया सिविल कोर्ट कैम्पस में झंडोतोलन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर कैम्पस में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन किया और तिरंगे को सलामी दी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा की गणतंत्र दिवस का दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है. आज की तारीख हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के महत्व की याद दिलाती है.

गणतंत्र दिवस एक उत्सव मात्र नहीं है, बल्कि आत्म निरीक्षण करने और देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने की प्रेरणा देने वाला यादगार दिवस है. उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. वहीं जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिन्द्र नाथ दास ने भी बार संघ की ओर से सिविल कोर्ट परिसर में तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी. उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों समेत राष्ट्र के प्रति हमारे कर्त्तव्यों को याद दिलाया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समारोह हमें आजादी के मायने, बलिदान देने वालें वीरों की गाथा को याद करने तथा संविधान में आस्था रखने एवं देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियां को याद दिलाता है. इस दौरान कोर्ट के सभी न्यायिक पदाधिकारी गण, अधिवक्ता गण समेत काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर