Breaking News
Jamshedpur Cgpc : डॉ मुकुल पांडे हर रविवार को श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी में अपनी निशुल्क देंगे सेवाएं Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ें युवा, शब्द गुरु के संदेश को जीवन में उतारें : जमशेदपुरी Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सिखिज्म के खिलाफ है अंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़ा चलाना : कुलविंदर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़ा चलाना और संविधान को जलाने की कोशिश करना सिखिज्म के खिलाफ है. अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार डॉक्टर अंबेडकर का अपमान इस देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाना है. उन्होंने इस देश में हासिये समाज अर्थात अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति को समाज की मुख्य धारा में लाने का जो काम किया है, वह अतुलनीय और अनुकरणीय है.

उन्होंने वंचित वर्ग को शिक्षा, समानता और कानूनी अधिकार देने के लिए संविधान में प्रावधान किया. कुलविंदर सिंह के अनुसार पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि हथौड़ा मारने वाला आकाशदीप सिंह खुद अनुसूचित जाति से संबंधित है. वह गिरफ्तार है और पंजाब के मुख्यमंत्री को चाहिए कि इसकी कहां जांच करवाई और साजिश कर्ताओं को बेनकाब करें.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए. कुलविंदर सिंह के अनुसार सिखों के महान गुरु एवं गुरु ग्रंथ साहिब जी ने जाति, नस्ल, प्रांत और धर्म का भेदभाव छोड़कर मानवतावादी संदेश दिया. बहुलवादी संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी और भाई मती दास, भाई सती दास भाई दयाला जी ने दिल्ली चांदनी चौक में शहादत प्राप्त की और गुरु गोविंद सिंह के चारों बेटे एवं मां ने भी शहीदी प्राप्त की.

शायद आज की नौजवान सिख पीढ़ी यह नहीं जानती कि भीमराव अंबेडकर खुद सिख धर्म को अपनाना चाहते थे. बाद में उन्होंने नागपुर में लाखों लोगों के साथ हिंदू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म अपनाया. कुलविंदर सिंह के अनुसार हर सच्चे सिख को इस घटना की बढ़ चढ़कर निंदा करनी चाहिए और सरकार से आरोपी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करनी चाहिए. भारत के संविधान के प्रावधान के तहत सिखों का एक बड़ा हिस्सा आरक्षण का लाभ पाकर देश दुनिया में बेहतर तरीके से सेवाएं दे रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर