WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सिविल डिफेंस और वन विभाग ने जुबली पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिविल डिफेंस जमशेदपुर एवं वन विभाग द्वारा शुक्रवार को जुबली पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक सहित मारकी संस्था, संपूर्ण आश्रय एवं अन्य संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे. उक्त स्वच्छता अभियान सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अरुण कुमार के नेतृत्व में निकाली गई.

स्वच्छता अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक कोल्हान स्मिता पंकज और नागरिक सुरक्षा विभाग जमशेदपुर के उप नियंत्रक सह धालभूम एसडीओ शताब्दी मजुमदार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जुबली पार्क को सुंदर एवं स्वच्छ रखने के लिए हमें भी सहजता से आगे आने की जरूरत है, क्योंकि जुबली पार्क हम सभी की शान है, लेकिन लोग यहां आकर जहां तहां प्लास्टिक, कागज, चिनिया बादाम के छिलके आदि बेकार वस्तुओं को पार्क में ही छोड़कर चले जाते हैं और गंदगी को बढ़ावा देते हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वैसे लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से आज जुबली पार्क में यह अभियान चलाया गया. साथ ही पार्क में बिखड़े पड़े गंदगी को भी इस अभियान में शामिल सभी स्वयं सेवकों ने कचड़ा को उठाकर साफ करने का काम किया. इस अभियान में सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अरुण कुमार के साथ डिप्टी चीफ वार्डेन दया शंकर मिश्रा, स्वयं सेवक नागेन्द्र कुमार, मारकी संस्था से रीता पात्रो , संपूर्ण आश्रय से सुष्मिता, पूर्वी दत्ता सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताएं तत्परता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर