Jamshedpur : झामुमो ने महा अधिवेशन से पहले जिला और प्रखंड स्तर की कमिटी का पुनर्गठन शुरू किया

SHARE:

  • बीस सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार ने दी जानकारी, महा अधिवेशन से पहले नया कमिटी गठन होगा

फतेह लाइव रिपोर्टर

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने महा अधिवेशन से पहले जिला और प्रखंड स्तर की कमिटी के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस सिलसिले में एक बैठक कदमा ऊलियॉन स्थित निर्मल भवन में आयोजित की गई, जिसमें जिला और प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीस सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार ने बताया कि जिला और प्रखंड अधिकारियों के पुनर्गठन के बाद एक नई कमिटी का गठन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड में 18 फरवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज, 19-20 फरवरी को हो सकती है बारिश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

केंद्रीय कमिटी करेगा नई कमिटी के गठन का विस्तार

उन्होंने बताया कि नए गठन की प्रक्रिया झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय कमिटी द्वारा तय की जाएगी और इसके तहत महाधिवेशन से पहले पंचायत, प्रखंड और जिला कमिटी का गठन किया जाएगा. यह निर्णय पार्टी को मजबूती देने के लिए लिया गया है ताकि आगामी महा अधिवेशन में पार्टी की सक्रियता और प्रभाव बढ़ सके.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें