GIRIDIH : दूसरे दिन भी सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, घटनास्थल पहुंचे मंत्री सोनू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गुरुवार की सुबह करीब 5 से 6 बजे गिरिडीह धनबाद रोड DPS स्कूल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान बोड़ो निवासी अनीस अहमद और झगरी निवासी शंकर साव के रूप में हुई है. प्राप्त
जानकारी के अनुसार दोनों युवक बालमुकुंद फैक्टरी के मजदूर थे और ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, जिसके बाद तेज रफ्तार ट्रक (RJ10GB-2452) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

इस दर्दनाक घटना में अनीस अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शंकर साव को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. वहीं दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने शव के पास सड़क जाम कर दी. सूचना मिलने के बाद सुबे नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया और दोनों पीड़ित के परिजनों को सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया और जाम हटवाया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीत वाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें