Breaking News
Jamshedpur : कांग्रेस में शहरी-ग्रामीण संगठन का बंटवारा जमीनी मजबूती का आधार बनेगा : अमित श्रीवास्तव Jamshedpur Congress : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष नियुक्त Jamshedpur Cgpc : सिख विजडम एकेडमी के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता पर मंथन, बेहतर शिक्षा के लिए बनेगी कार्ययोजना Ranchi/Jamshedpur : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले, सौदान सिंह एवं पवन साईं से की शिष्टाचार मुलाकात Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को भेंट की दो तिरपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ Jamshedpur : ऑरा रिज़ॉर्ट में ‘रास डांडिया’ का आयोजन, संगीत और गरबा की धुनों पर झूमे लोग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

घाटशिला कॉलेज में प्रख्यात साहित्यकार नवीन चौधरी का व्याख्यान 27 को

SHARE:

छात्र-छात्राओं को बेहतर जीवन के लिए देंगे टिप्स – प्राचार्य

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला कॉलेज में साहित्य कला फाउंडेशन के सहयोग से 27 फरवरी को नई दिल्ली के प्रख्यात हिंदी साहित्यकार एवं युवाओं के लिए करियर परामर्शदाता नवीन चौधरी का संवाद, कार्यशाला व व्याख्यान होगा. इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है.
इस आयोजन के संबंध में प्राचार्य डॉ रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि यह कार्यक्रम साहित्य कला परिषद, घाटशिला कॉलेज की ओर से आयोजित की जा रही है. इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बेहतर जीवन के लिए टिप्स दी जाएगी. अपने भावी जीवन के लिए युवा खुद को तैयार कैसे करें, अपने व्यक्तित्व को कैसे समृद्ध करें, बायोडाटा, सीवी, रिज्यूमे कैसे बनाएं, बेहतर जीवन की ओर कौन सी किताबें ले जाया करती है आदि विषयों पर युवाओं का मार्गदर्शन नवीन चौधरी जी करेंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads

साथ उन्होंने यह भी कहा कि यह महत्वपूर्ण आयोजन घाटशिला कॉलेज एवं साहित्य कला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है. प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में नवीन चौधरी की करियर में सफलता पर केंद्रित खुद से बेहतर पुस्तक पर भी चर्चा होगी. साथ उन्होंने कहा कि नवीन चौधरी मार्केटिंग प्रोफेशनल एवं चर्चित उपन्यास हैं. ये ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस में एसोसिएट मार्केटिंग डायरेक्टर (ग्लोबल रोल) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं. ऐसे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व का घाटशिला कॉलेज में व्याख्यान होने से काफी संख्या में विद्यार्थी लाभान्वित होंगे.

प्राचार्य डॉ चौधरी ने यह भी बताया कि इस आयोजन में साहित्य कला फाउंडेशन की मुख्य ट्रस्टी क्षमा त्रिपाठी, ट्रस्टी व पत्रकार बृजेश कुमार मिश्रा, घाटशिला कॉलेज के कार्यक्रम समन्वयक डॉ संदीप चंद्र, डॉ डीसी राम, प्रो इंदल पासवान आदि मुख्य रूप से लगे हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर