Breaking News
Jamshedpur : कांग्रेस में शहरी-ग्रामीण संगठन का बंटवारा जमीनी मजबूती का आधार बनेगा : अमित श्रीवास्तव Jamshedpur Congress : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष नियुक्त Jamshedpur Cgpc : सिख विजडम एकेडमी के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता पर मंथन, बेहतर शिक्षा के लिए बनेगी कार्ययोजना Ranchi/Jamshedpur : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले, सौदान सिंह एवं पवन साईं से की शिष्टाचार मुलाकात Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को भेंट की दो तिरपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ Jamshedpur : ऑरा रिज़ॉर्ट में ‘रास डांडिया’ का आयोजन, संगीत और गरबा की धुनों पर झूमे लोग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त ने राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना के जिले की पहली लाभुक को सौंपी 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि

SHARE:

संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के लिए चार नवनियुक्त पदाधिकारी/ कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला की पहली लाभुक दुर्गी देवी, प्रखंड जमशेदपुर को योजना के तहत 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि का चेक जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा कार्यालय कक्ष में प्रदान किया गया. इस मौके पर उन्होने दम्पत्ति को उज्जवल भविष्य एवं सफल गृहस्थ जीवन की शुभकामनायें देते हुए कहा कि विधवा पुनर्विवाह के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जा रही है. इस योजना से समाज में विधवा पुनर्विवाह करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा दी जाने वाली राशि का उपयोग अपने जीवन को बेहतर करने के लिए कर सकेंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के लिए नवनियुक्त गृहपति- सुजित महतो, परिवीक्षा पदाधिकारी- सुचांद महतो, काउंसलर- कविता कुमारी सिंह एवं पारा चिकित्सा कर्मी- संगीता गोड़सोरा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. उन्होने नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि जिम्मेदारी जितनी बड़ी है, उसी गंभीरता से दिए गए दायित्वों को निर्वह्न करना है. उन्होने कहा कि जिला के संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह को आदर्श संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह बनाना है. संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह का नियमित निरीक्षण करें, कोई कमियां पाई जाने पर त्वरित कार्रवाई के लिए अपने उच्चाधिकारी को सूचित करें, सीसीटीवी एवं पूरी सुरक्षा व्यवस्था का नियमित अवलोकन करें. जिन बच्चों के बीच आप अपने दायित्वों का निर्वह्न करने वाले हैं उन्हें सुधार कर वापस घर भेजना है, इसी एक धारा एवं आशा के साथ कार्य करें। दायित्वों के निर्वह्न में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, अपने आचार-व्यवहार को उच्च कोटि का रखें. इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी एवं डीसीपीओ व अन्य संबंधित उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर