Breaking News
Jamshedpur : कांग्रेस में शहरी-ग्रामीण संगठन का बंटवारा जमीनी मजबूती का आधार बनेगा : अमित श्रीवास्तव Jamshedpur Congress : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष नियुक्त Jamshedpur Cgpc : सिख विजडम एकेडमी के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता पर मंथन, बेहतर शिक्षा के लिए बनेगी कार्ययोजना Ranchi/Jamshedpur : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले, सौदान सिंह एवं पवन साईं से की शिष्टाचार मुलाकात Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को भेंट की दो तिरपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ Jamshedpur : ऑरा रिज़ॉर्ट में ‘रास डांडिया’ का आयोजन, संगीत और गरबा की धुनों पर झूमे लोग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्व मुखिया व वार्ड सदस्य पर सरकारी चापानल का निजी उपयोग करने का आरोप

SHARE:

एसडीएम से लिखित शिकायत, कार्रवाई की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर प्रखंड के पूर्वी किताडीह पंचायत के पूर्व मुखिया सुजय कुंडू एवं वार्ड सदस्य (वर्तमान) बेबी कुंडू पर सरकारी चापानल की बोरिंग में मोटर लगाकर निजी उपयोग करने का आरोप लगा है. इसकी लिखित शिकायत धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार से की गई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

शिकायतकर्ता समर कुंडू ने बताया कि खासमहल जगन्नाथ मंदिर से बाहागढ़ नया बस्ती जाने वाले रास्ते में सरकार के फंड से कई वर्ष पहले सुजय कुंडू एवं बेबी कुंडू (निवासी खासमहल) के घर के समीप सरकारी चापानल लगाया गया था. जिसका उपयोग बस्तीवासी एवं आम लोग करते थे. चापानल को सुजय कुंडू ने जान बुझकर खराब कर दिया तथा उसकी बोरिंग में निजी मोटर लगा लिया. कई वर्षों से वह उसका उपयोग अपने निजी काम में कर रहा है.

इस कार्य में उसकी चाची बेबी कुंडू (वर्तमान में वार्ड सदस्य) भी सहयोगी हैं. गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत रहती है. वर्तमान में बाहागढ़ एवं नया बस्ती में घनी आबादी हो गई है. जो उक्त चापानल के खराब रहने से पेयजल से वंचित है. साथ ही उक्त रास्ते से आने जाने वाले लोग तथा समीप स्थित मैदान में खेलने वाले बच्चे पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं. कई बार बस्तीवासियों के द्वारा सरकारी चापानल का निजी उपयोग करने का विरोध किया गया. लेकिन सुजय कुंडू द्वारा स्वयं को शिक्षक एवं बेबी कुंडू के द्वारा पंचायत का वार्ड मेंबर बताकर धमकाया जाता है.

उन्होंने एसडीओ से दोनों के कब्जे से चापानल की बोरिंग को मुक्त कराकर चापानल का उपयोग आम लोगों के लिए करने की मांग की. शिकायत की प्रतिलिपि जमशेदपुर प्रखंड के बीडीओ को भी दी गई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर