Jamshedpur : मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने पर भाजयुमो ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

SHARE:

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगाए सरकार विरोधी नारे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मैट्रिक परीक्षा के हिंदी और विज्ञान प्रश्नपत्र लीक होने से पूरे राज्य के छात्रों और अभिभावकों में भारी रोष देखा जा रहा है. इस गंभीर मामले में झारखंड सरकार की नाकामी उजागर हो गई है. भाजपा युवा मोर्चा ने इस मुद्दे को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार को झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और लगातार परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक पैदल मार्च करते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया.

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि राज्य में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं. यह सरकार की बड़ी विफलता को दर्शाता है. मैट्रिक परीक्षा हर छात्र के भविष्य का आधार होती है, लेकिन एक-एक प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद अब मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र पेपर लीक होना झारखंड सरकार की शिक्षा नीति और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. सरकार ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और कड़ी निगरानी का दावा किया था, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होना बताता है कि सरकार छात्रों के भविष्य के प्रति बिल्कुल लापरवाह और उदासीन है.

पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिल सिंह, भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता कुमारी, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष विकास कुमार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें