WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा को लेकर चला गया अभियान, जांच के लिए गए फूड सैंपल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर ने जुबली पार्क गेट के आसपास स्ट्रीट फूड वेंडर जोन से राजधानी चार्ट, वीरेंद्र धामी ठेला, आनंद दोसा, गोपाल दोसा, रौनक एग रोल, राजू दोसा, राज एग रोल, राहुल दोसा एवं परमेश चाइनीज फास्ट फूड से प्रिपेयर्ड फूड सामग्री चार्ट, पापड़ी चाट, दोसा, सेजवाइन हॉट चटनी, चिली सॉस, उपमा, चिकन चिली, सांभर और रोल मसाला का नमूना संग्रह किया गया जिसके गुणवत्ता की जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम , रांची भेजा जाएगा.

साथ ही सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स को अपने वेंडिंग मशीन की उचित साफ-सफाई रखने के लिए तथा पोर्टेबल वाटर का उपयोग करने के लिए निर्देश दिया गया, जो भी स्ट्रीट फूड वेंडर्स किसी कारणवश अपना लाइसेंस अभी तक नहीं बना पाए हैं या लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है, उन्हें खाद्य सुरक्षा कार्यालय, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग, सिविल सर्जन कार्यालय कैंपस, खासमहल में आकर अपना आवेदन देने की जानकारी दी गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्ट्रीट वेंटर्स को सख्त निर्देश दिया कि तले-भुने हुए गर्म खाद्य पदार्थ जैसे समोसे, पकोड़े, जलेबी, कचोरी, बड़ा, धुस्का आदि को अखबार या प्रिंटेड पेपर एवं प्लास्टिक में नहीं दें. साथ ही मिठाइयां, गोभी मंचूरियन, चिकन मंचूरियन आदि खाद्य पदार्थ को एफ.एस.एस.ए.आई द्वारा अधिकृत प्राकृतिक एवं कृत्रिम रंगों का उपयोग तय मानक 100 पी०पी०एम० के अनुरूप ही करेंगे. होली पर्व को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर