WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Musabani : मुर्गाघुटू पंचायत भवन में 40 युवाओं ने रक्तदान किया

SHARE:

शहीद भोंजो सिंह बानरा को दी गई भावभीनी श्रृद्धांजलि

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आदिवासी बहुउद्देशीय उत्थान सहकारी समिति लि० झारखंड और नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर के सौजन्य से मुसाबनी प्रखंड के राखा कॉलोनी स्थित मुर्गाघुटू पंचायत भवन में कुल 40 युवाओं ने रक्तदान किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कुचाई प्रखंड के बीडीओ साधु चरण देवगम ने सर्वप्रथम शहीद भोजों सिंह बानरा के चित्र पर माल्यार्पण कर इस शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

वीवीडीए के सहयोग से जमशेदपुर ब्लड सेंटर की टीम ने अनमोल रक्त संग्रह किया. ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर जमशेदपुर निवासी राजेश मार्डी ने अपने जीवन में कुल 77वीं बार रक्तदान कर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक मिसाल बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती और शरीर एकदम सा फुर्ती में रहता है. सभी को अपने जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए. मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्या श्रीमती लखी मार्डी ने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया.

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से शहीद भोजों सिंह बानरा के बड़े भाई शंकर बानरा, आकाश बानरा, मुर्गाघुटू पंचायत के मुखिया मुचीराम हांसदा, अब्बूसल ग्रुप के जिला अध्यक्ष संजय मुर्मू, अब्बूसल पोटका प्रखंड की अध्यक्षा सीमा बास्के, सचिव सरस्वती मुर्मू, कोषाध्यक्ष रघुनाथ हांसदा, खुदीराम बेसरा, रघुनाथ मुर्मू, ममता मार्डी, सुरुबाली मुर्मू, मुकेश टुडू आदि का सराहनीय योगदान रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर