Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुर्वी विधानसभा में भव्य होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

SHARE:

होली के गीतों पर जमकर झूमी महिलाएं, हजारों महिलाओं के संग विधायक पूर्णिमा साहू भी हुई शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और एकजुटता को समर्पित भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करने और उनके बीच आपसी सौहार्द्र व सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर आयोजित होली मिलन समारोह में हजारों महिलाओं ने भाग लिया. समारोह में पुष्पवर्षा कर विधायक पूर्णिमा साहू ने संपूर्ण नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली की शुभकामनाएं दी. इस दौरान महिलाओं ने अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां मनाई. इस दौरान होली के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया, जिसपर विधायक पूर्णिमा साहू भी खुद को रोक नही पाई और महिलाओं का नृत्य में साथ दिया. समारोह में होली के पारंपरिक लजीज व्यंजन का भी सभी ने भरपूर आनंद लिया. पूरे समारोह में होली और विभिन्न क्षेत्रीय गीतों पर महिलाएं झूमती नजर आयी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आज का दिन नारी शक्ति के गौरव, उनके संघर्ष, समर्पण और सफलता का उत्सव है. महिलाएं अब अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी हैं, विज्ञान, शिक्षा, राजनीति, खेल और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. हमारी साक्षरता दर बढ़ रही है, और हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं. कहा कि नारी उत्थान के लिए हमें संगठित होना होगा, समाज को सशक्त बनाने के लिए ‘नारी समिति’ जैसी पहल करनी होगी, जहां हम एक-दूसरे को सहयोग कर सकें. उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की. कहा कि एक स्वस्थ नारी ही स्वस्थ समाज की नींव रख सकती है. हम अपनी शिक्षा, अपने अधिकारों और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, तभी हम वास्तविक सशक्तिकरण की ओर बढ़ सकते हैं. वहीं उन्होंने समारोह में शामिल होने वाले सभी महिलाओं के प्रति आभार जताया.

इस दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, लकी सिंह राजपूत, रूबी झा, रीना चौधरी, संजना साहू, रूपा देवी, उर्मिला दास, बिमला साहू, सुधा यादव, सीमा दास, लकी कौर, श्वेता कुमारी, मीरा झा, मीरा सिंह, मिनी सिंह, सोनिया साहू, ममता सिंह, जया शर्मा, ममता भूमिज, रश्मि साहू, गीतांजलि बोस, गीता यादव, रेणुका कालिंदी, मुस्कान गोराई, कांची लोहार, सुभद्रा दास समेत हजारों महिलाएं मौजूद रहीं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर