Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : “नमन महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा” – अमरप्रीत सिंह काले, देखें- Video

SHARE:

“समानता और अधिकारों की दिशा में ‘नमन’ का यह प्रयास सराहनीय है” – विधायक पूर्णिमा दास साहू

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘नमन’ द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन का नेतृत्व संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने किया, जिसमें ‘नमन’ परिवार से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारी शक्ति की प्रतीक एवं लोकप्रिय महिला विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भाग लिया. उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति ‘नमन’ के प्रयासों की सराहना की और इसे समाज में समानता और समान अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें नमन के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी राकेश्वर पांडे, वरिष्ठ पत्रकार एवं नमन के मुख्य संरक्षक बृजभूषण सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, एडवोकेट स्वाति मित्रा, एडवोकेट विनीता मिश्रा, कथावाचिका लता सिन्हा, शिक्षिका चंदन जायसवाल, भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष राजपति देवी और पूर्व अध्यक्ष नीरू सिंह शामिल रहीं.

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाना था. इस अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान किया गया और समाज में उनकी भूमिका को और सशक्त बनाने हेतु कई योजनाओं पर चर्चा की गई.

अमरप्रीत सिंह काले ने अपने संबोधन में कहा “महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह संकल्प लेने का दिन है कि हम पूरे वर्ष महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगे. ‘नमन’ सदैव महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.”

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अपने संबोधन में कहा “महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के हर क्षेत्र में आवश्यक है. यह केवल कानूनी अधिकारों तक सीमित नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए. हमें महिलाओं को हर मोर्चे पर समान अवसर और सम्मान देना होगा। ऐसे आयोजन महिलाओं को प्रेरित करते हैं और समाज में समानता व अधिकारों की दिशा में एक बड़ा कदम हैं. मैं ‘नमन’ संस्था को इस प्रयास के लिए बधाई देती हूं और आशा करती हूं कि हम सभी मिलकर महिलाओं के उत्थान के लिए और ठोस कदम उठाएंगे.”

कार्यक्रम के अंत में ‘नमन’ परिवार की ओर से यह संकल्प लिया गया कि संस्था महिलाओं की प्रगति, सशक्तिकरण और अधिकारों के प्रति हमेशा सक्रिय रहेगी और समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी.

समारोह में उपस्थित हुईं सभी बहनों ने 23 मार्च को अखंड तिरंगा यात्रा को इस दसवे साल पर जोर शोर से भागीदारी निभाने का संकल्प दुहराया. समारोह में आई कुछ महिलाओं ने अपने अनुभव बताए कि नमन किस तरह से उनके साथ कदम मिलाते हुए सहभाव क़े साथ उनके विकास में योगदान कर रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर