Jamshedpur : कदमा थाना पुलिस ने गौरा गैंग के तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

SHARE:

  • हत्या की योजना बनाते अपराधियों के पास से बरामद हुआ हथियार और गोला

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने गौरा गैंग के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे. इन तीनों अपराधियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने उनके पास से एक ऑटो पिस्टल, तीन कारतूस, एक देसी कट्टा और एक गोली भी बरामद की है. एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रविवार रात 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो में गौरा गैंग के सदस्य हत्या की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अपराधी मौके से फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में 2,55,210 रुपये के राहत राशि का अनुमोदन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गिरफ्तार अपराधियों ने हत्या की योजना को स्वीकार किया

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में कदमा के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो के निवासी इरफान, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित एशियन इन होटल के पास रहने वाले सैफ और कदमा के शास्त्री नगर के अफसर खान शामिल हैं. पुलिस ने इनके खिलाफ कदमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पूछताछ के दौरान अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे हत्या की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस के छापे के बाद उनका मंसूबा विफल हो गया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें