WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : हेलमेट चेकिंग से भय का माहौल, जागरूकता अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस राकेश साहू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे हेलमेट चेकिंग अभियान पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की सख्ती से आम लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है.

राकेश साहू ने कहा कि हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए जरूरी है, न कि केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए. उन्होंने घोषणा की कि युवा कांग्रेस जल्द ही एक जागरूकता अभियान चलाएगी, जिसमें लोगों को हेलमेट पहनने और अपने वाहन के दस्तावेज दुरुस्त रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसके साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि छोटे वाहन चालकों पर अधिक सख्ती न की जाए और बड़े वाहनों की जांच पर ध्यान केंद्रित किया जाए. साहू ने कहा कि छोटे वाहन चालक आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और उन पर भारी जुर्माना लगाना उनके लिए परेशानी का कारण बनता है.

उन्होंने हाल ही में साकची, जुगसलाई, गोलमुरी और अन्य क्षेत्रों में हेलमेट चेकिंग के दौरान एक महिला के घायल होने की घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि महिला की हालत गंभीर है और उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है.

राकेश साहू ने लोगों से अपील की कि वे पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर