Giridih : अलविदा जुमा की नमाज अदा कर मांगी शांति और अमन की दुआ

SHARE:

  • झामुमो नेता नौशाद अहमद चांद ने बताई अलविदा जुमा की अहमियत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह में आज अलविदा जुमा की नमाज पूरी अकीदत के साथ सभी मस्जिदों में अदा की गई. बड़ी संख्या में नमाजी शहर के विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ की. इस दौरान स्टेशन रोड स्थित मस्जिद में विशेष भीड़ देखी गई. झामुमो नेता नौशाद अहमद चांद ने कहा कि अलविदा जुमा का हमारे लिए बहुत खास महत्व है, और इस दिन बच्चे भी रोजा रखते हैं और जुमा की नमाज अदा करते हैं.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : कृतिवास मंडल ने आरटीआई से किया खुलासा, टीएमएच में 30 दिन में 31 बच्चों की हुई मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नमाजियों ने हिंदुस्तान में शांति और अमन की दुआ की

उन्होंने कहा कि इस दिन की इबादत का सवाब 70 गुना मिलता है और यह दिन हमारे लिए एक छोटी ईद जैसा है. इस मौके पर नमाजियों ने देशभर में शांति और अमन की दुआ की. अलविदा जुमा के दिन की दुआ में विशेष रूप से भारत के समृद्धि और सौहार्द की कामना की गई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर