WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : काव्य निर्झर का सोनारी में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

साहित्यिक मंच “काव्य निर्झर” के तत्वावधान में गत २७ मार्च को सोनारी स्थित आर्किड रेसीडेंसी के सभागार में काव्य संध्या का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर के ख्यातिब्ध कवि मामचंद्र अग्रवाल उर्फ वसंत जमशेदपुरी ने की. इसमें मुख्य अतिथि के रुप में तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉo प्रसेनजित तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि द्वय प्रसिद्ध रंगकर्मी अनिता सिंह एवं साहित्य समिति, तुलसी भवन के सचिव डॉo अजय ओझा मंचासीन रहे.

कार्यक्रम का आरंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया. तत्पश्चात पुष्प गुच्छ एवं शाॅल प्रदान कर अतिथियों का सम्मान किया गया. स्वागत वक्तव्य कार्यक्रम की संयोजिका माधवी उपाध्याय ने दिया. दो सत्रों में विभाजित इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉo प्रसेनजित तिवारी ने ‘काव्य निर्झर’ को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हमें अपने भारतीय मूल्यों का संरक्षण एवं संवर्धन करना अत्यावश्यक है. अपनी संस्कृति की आत्मसात करना सर्वोपरि कर्तव्य है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

विशिष्ट अतिथि अनिता सिंह ने भी ‘काव्य निर्झर’ को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्था और आगे बढ़े. डॉo अजय ओझा ने इस संस्था के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम का संचालन दिव्येंदु त्रिपाठी ने किया.
कार्यक्रम के काव्य सत्र में उपस्थित कवि – कवयित्रियों को अंग वस्त्र प्रदान कर मंचासीन किया गया.

तत्पश्चात काव्य पाठ का आरंभ राजेंद्र साह ‘राज’ के सुमधुर सरस्वती वंदना से हुई. इसके बाद काव्य पाठ का दौर आरंभ हुआ. सर्वप्रथम रीना सिन्हा ने अपने भावपूर्ण गज़ल से श्रोताओं का दिल जीत लिया, सुष्मिता मिश्रा ‘सलिलात्मजा’ के हास्यपूर्ण रचना सुन तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गुंज उठा. इसी प्रकार डॉ० लता मानकर ‘प्रियदर्शिनी’ ने भी अपनी सुमधुर स्वर में गीत गाकर श्रोताओं के मन में रस घोल दिया.

अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाने वाली एक सशक्त कवयित्री अंकिता सिन्हा की जोरदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. रांची की रहने वाली रिम्मी वर्मा ने भी अपनी जोरदार प्रस्तुति दी. डॉo वीणा पाण्डेय ‘भारती’, डॉo संध्या सिन्हा एवं उपासना सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति एवं गीत – कविताओं ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. माधवी उपाध्याय की रचना काफी सराही गयी. कार्यक्रम के संचालक दिव्येंदु त्रिपाठी के भावपूर्ण गीत की प्रस्तुति ने सबके अन्तःकरण को रसिक्त कर दिया. कार्यक्रम के अंत में ऑर्किड रेजिडेंसी की जानी मानी समाज सेविका मधु सिंह चौहान ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

कार्यक्रम में मु्ख्य रुप से कविवर सुरेश दत्त पाण्डेय प्रणय, किरण त्रिपाठी, श्रुति कीर्ति त्रिपाठी, प्रत्यूष उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, मधु सिंह, प्रवीण चौहान, अर्चना सिंह, सुषमा मिश्रा, रूबी मिश्रा , विभा सिंह, आभा टुन्नी, मीरा तिवारी, कामिनी जायसवाल, बी.एम. तिवारी, माला सिंह सहित कई अन्य लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर