WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में सप्लाई पानी नहीं आने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौपा

SHARE:

कार्यपालक अभियंता ने एसडीओ को जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर 3 स्थित 40 घरों में विगत कई वर्षों से सप्लाई वाला पानी नहीं आने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार को हस्ताक्षर युक्त एक मांग पत्र सौपा गया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य मंत्री को मांग पत्र सौपे

सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में सप्लाई वाला पानी एक टाइम कर देने के बावजूद भी 40 घरों में विगत कई वर्षों से पानी नहीं आ रहा है, जिसके कारण स्थानीय लोग दूर दराज से पीने का पानी ला रहे हैं या फिर खरीद कर पानी पी रहे हैं. 40 घर के लोगों ने सप्लाई वाला पानी कनेक्शन लेने हेतु सिक्योरिटी मनी के रूप में 1050 रुपया जमा भी कर चुके हैं. उसके बावजूद 40 घरों में पानी नहीं मिल रही है, जिसके कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

इस संबंध में पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला उपायुक्त सहित संबंधित पदाधिकारी को कई बार मांग पत्र दिया जा चुका है. मगर अब तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है. सारी बातों से अवगत होने के पश्चात कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने कहा कि विभाग के एसडीओ और जेई को भेज कर जांच करवाएंगे. जांच के दौरान तकनीकी फाल्ट को दूर करवा कर जल्द से जल्द पानी आपूर्ति करने का आश्वासन दिए हैं. वहीं एसडीओ महेंद्र बैठा ने एक सप्ताह के अंदर जेई के साथ निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिए हैं. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमोद सिंह, सीमा पांडे, शैल देवी ,उमेश पांडे, अभिषेक उपाध्याय, समाजसेवी उदय झा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर