Jamshedpur Big News : घाघीडीह सेंट्रल जेल गेट के बाहर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए चलाई गोलियां

SHARE:

अभिजीत मंडल को जेल प्रशासन ने सेल में डाला, सुरक्षा कर्मी से किया था विवाद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सेंट्रल जेल घाघीडीह के बाहर अपराधियों ने गोलियां चला दी और भाग निकले. गोलियां जेल के गेट पर चलायी गयी. सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की थी, लेकिन पुलिस मंगलवार की देर रात तक इस घटना की सूचना को नकार रही थी. लेकिन घाघीडीह सेंट्रल जेल प्रशासन ने लिखित एफआइआर दायर करा दिया है, जिसके बाद पुलिस की एफआइआर करने की मजबूरी हो गयी. इस मामले में जेल अधीक्षक अजय कुमार प्रजापति के बयान पर परसुडीह थाना में केस दायर किया गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Bokaro Good News : इंद्रजीत महथा के बाद चंदनकियारी में दूसरे IPS बने राजकुमार महतो

इसमें आरोपी दो बजाज मोटर साइकिल सवार अज्ञात अपराधियों को बनाया गया है. इन लोगों द्वारा जेल गेट के बाहर हवाई फायरिंग की थी और एक फायरिंग जमीन में भी की और वहां से आसानी से निकल गये. अब अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है. बताया जाता है कि यह गैंगवार का नतीजा है. बताया जाता है कि भुइयांडीह के टकलु लोहार हत्याकांड में गिरफ्तार और वर्तमान में घाघीडीह जेल में बंद अपराधी अभिजीत मंडल उर्फ कांडी का जेल के एक सुरक्षाकर्मी से विवाद हो गया था. इसके बाद उसकी पिटाई भी हुई थी. इस घटना के विरोध में अभिजीत के सहयोगियों ने यह फायरिंग की है. सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के बाद अभिजीत मंडल को सेल में भेज दिाय गया है. पुलिस अब उसके सहयोगी माशुक मनीष और अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें