WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डॉक्टर अमरेश महतो का स्टार्टअप रंग लाया, 13 दिन में उगाया स्ट्रॉयड मशरुम

SHARE:

  • कम समय में फसल उगाने की नई तकनीक से किसानों को होगा बड़ा लाभ

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आटी पुआल मशरुम प्राईवेट लिमिटेड कंपनी वंदोवान के एमडी डॉक्टर अमरेश महतो का स्टार्टअप अब किसानों के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आया है. उन्होंने 13 दिन में धान के पुआल से स्ट्रॉयड मशरुम उगाने का सफल परीक्षण किया है, जो केवल बरसात के मौसम में होता था. डॉक्टर महतो के अनुसार, अब इसे गर्मी और सर्दी के मौसम में भी उगाया जा सकता है और यह मशरुम महीने में दो बार, सालभर उगाया जा सकता है. इस नई तकनीक के कारण किसानों को कम पूंजी, कम मेहनत और कम समय में अधिक मुनाफा प्राप्त हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो क्षेत्र के मजदूरों का आंदोलन, 500 रुपये की दिहाड़ी और खड़ा होने की जगह की मांग

Gambhir Car Associate Motion Ads

डॉक्टर महतो के मार्गदर्शन में सैकड़ों किसानों ने इस नई तकनीक को अपनाया है, और यह तकनीक बेहतर परिणाम दे रही है. एन एच 33 स्थित चांदनी चौक से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित लुआबासा गांव के प्रगतिशील किसान शक्ति नाथ महतो ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर महतो की तकनीक से अपने दो बीघा जमीन में मशरुम की खेती शुरू की, और सिर्फ 12 से 13 दिन में फसल तैयार हो गई. शक्ति नाथ महतो ने बताया कि यह तकनीक किसानों की तक़दीर बदल सकती है क्योंकि बाजार में इस मशरुम की डिमांड बहुत है और इसकी कीमत 300-400 रुपये प्रति किलो तक बिकती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग ने चादर का फंदा बनाकर की आत्महत्या

शक्ति नाथ महतो ने सिर्फ मशरुम की खेती ही नहीं, बल्कि इस नई तकनीक पर आधारित स्वीट पोटैटो और कसावा की खेती भी शुरू की है. इस अवसर पर डॉक्टर महतो के साथ दीन बंधु ट्रस्ट के महासचिव नागेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे. उन्होंने इस सफल प्रयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह तकनीक किसानों की जीवनशैली को सुधारने में मददगार साबित होगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर