WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : किसान जनता पार्टी ने एसपी आवास पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, झूठे मुकदमे की वापसी की मांग

SHARE:

  • तिसरी अंचल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे की वापसी की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

किसान जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शुक्रवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के आवास पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने तिसरी अंचल में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे निर्दोष कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे को तत्काल वापस लेने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे 10 अप्रैल से तिसरी अंचल कार्यालय में “रजिस्टर की प्रमाणित प्रति” की मांग को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे. बावजूद इसके, 28 अप्रैल को अंचलाधिकारी द्वारा एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत निजी गुंडों से हमला करवाया गया और पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे माहौल और भयावह हो गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गर्मी में पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads

किसान जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि इसके बाद तिसरी थाना में कांड संख्या 32/2025 के तहत एक झूठा मुकदमा दर्ज किया गया. कार्यकर्ताओं ने बताया कि नाम दर्ज न होने के बावजूद पुलिस ने रात के समय घरों में जाकर दरवाजा पीटा, गाली-गलौज किया और परिवार के सदस्यों को डराया-धमकाया, जिससे महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे मानसिक तनाव का शिकार हो गए. किसान जनता पार्टी ने एसपी से मांग की है कि झूठा मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए और पूरे षड्यंत्र की निष्पक्ष जांच की जाए. यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी ने आंदोलन को और उग्र रूप देने की चेतावनी दी. ज्ञापन सौंपने के दौरान अन्ना मुर्मू, बडकी किस्कु, दहनी देवी, विजय सिंह, मुकेश राय, जोसिल मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर