WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 6 मई को संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे

SHARE:

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की और इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए. इस दौरान जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे संविधान को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने रचा था, जो हर समाज, जाति, और वर्ग के लोगों के लिए समान अधिकार प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा के कारण संविधान को खतरा उत्पन्न हो गया है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : NEET UG-2025 परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित, कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन की गारंटी

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संविधान बचाने के लिए रैली का आयोजन

बलजीत सिंह बेदी ने आगामी 6 मई को रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि रैली का आयोजन पुराना विधानसभा मैदान के पास धुर्वा में सुबह 10:30 बजे से होगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे. इस रैली में झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी हिस्सा लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने रैली की सफलता के लिए जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर कार्यशाला, कृत्रिम बुद्धिमत्ता का मीडिया पर प्रभाव

रैली के आयोजन के लिए जिले की तैयारियाँ

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने बैठक में कहा कि राहुल गांधी ने सबसे पहले जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया था, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा को इसे लेकर विधेयक लाने पर मजबूर होना पड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस नेताओं के साथ बदले की भावना से पेश आ रही है और सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी को परेशान करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एक-एक पदाधिकारी दस-दस कार्यकर्ताओं के साथ रांची पहुंचें और रैली में भाग लें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा के कदमा मंडल के कई नेता जद(यू) में हुए शामिल

संविधान बचाओ रैली में भारी संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बैठक में कहा कि जिले के सभी 18 प्रखंडों से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता 6 मई को संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए रांची रवाना होंगे. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संविधान की मूलभावनाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमलावर है, और कांग्रेस इसे रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है. बैठक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर