Bokaro : पिंड्राजोरा में ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, उत्पाद विभाग ने की छापेमारी

SHARE:

  • 150 पेटी शराब के साथ अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज होगी कार्रवाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उपायुक्त बोकारो विजया जाधव के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन में जिला उत्पाद बल ने पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के जेल गेट के सामने कैलाश होटल के समीप स्थित मैदान में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने एक ट्रक (UP 32 CZ 9414) की तलाशी ली और वाहन के पीछे बने चैंबर से भारी मात्रा में शराब बरामद की. टीम को चेंबर से 750 ml और 375 ml की कुल 150 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद हुई, जिनमें 600 पीस 750 ml वाली शराब (450 लीटर) और 2400 पीस 375 ml वाली शराब (900 लीटर) शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राज्य संपोषित उच्च विद्यालय करनडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शराब बरामदगी के बाद अभियुक्तों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग के निरीक्षक विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सन्नी विवेक तिर्की और महेश दास की टीम शामिल थी. इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है. कुल मिलाकर 150 पेटी शराब और 1350 लीटर शराब जब्त की गई है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें