WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : नवजीवन नर्सिंग होम और रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल्स द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

SHARE:

  • 400 से अधिक मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, शिविर में डॉक्टरों ने दी अपनी सेवाएं

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रविवार को नवजीवन नर्सिंग होम और रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल्स के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 400 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया और अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया. शिविर नवजीवन नर्सिंग होम परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें गिरिडीह के अलावा डुमरी, बगोदर, सरिया, जमुआ और आसपास के क्षेत्रों से भी लोग आए. शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन और SPO2 जैसी प्राथमिक जांचों की नि:शुल्क सुविधा प्रदान की गई. इसके अलावा, मरीजों को पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांचों पर 10% से 20% की छूट भी दी गई.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : देवघर में नीट परीक्षा को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया केंद्रों का निरीक्षण

Gambhir Car Associate Motion Ads

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी अपनी सेवाएं, रोटरी क्लब की सक्रिय भागीदारी

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी. इसमें डॉ. निशाकर तिवारी (जनरल फिजिशियन), डॉ. पंकज कुमार (जनरल सर्जन), डॉ. अमिता राय (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. फराज जमील (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. श्रवण कुमार मिश्रा (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. शिशिर कुमार (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अवधेश कुमार (पीडियाट्रिशियन), डॉ. विनीत कुमार मिश्रा (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. विवेक डॉकानिया (ENT विशेषज्ञ) शामिल थे. इस दौरान रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल्स के अध्यक्ष सिद्धार्थ गौरीसरिया ने कहा कि यह शिविर सेवा और सामुदायिक भागीदारी का बेहतरीन उदाहरण है, और दूर-दराज से भी लोग आए हैं, जो इसके सफलता को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : डिनोबली स्कूल सिंदरी की टॉपर पल्लवी को भाजपा नेता दिनेश सिंह ने किया सम्मानित

स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में नवजीवन नर्सिंग होम की पहल

नवजीवन नर्सिंग होम की MD स्वाति बगरिया ने कहा कि गिरिडीह जैसे शहर में भरोसेमंद और आधुनिक स्वास्थ्य सेवा देना हमारा लक्ष्य है, और इस शिविर के जरिए हमें यह उद्देश्य साकार होते हुए दिखा. रोटरी क्लब और नवजीवन नर्सिंग होम के सदस्य सिद्धार्थ गौरीसरिया, सिद्धार्थ जैन, अंकित खंडेलवाल, वैभव शाहबादी, नम्रता शाहबादी, राखी कोहली और निहारिका बगरिया ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई. यह शिविर सिर्फ एक चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि एक जन जागरूकता अभियान भी था, जिससे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग किया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर