WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कृषि मंत्री शिल्पी तिर्की ने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर रैली तैयारी की समीक्षा

SHARE:

  • कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर मंत्री ने दी दिशा निर्देश
  • जिलाध्यक्ष ने रैली की तैयारियों पर की चर्चा, बड़े पैमाने पर रैली में शामिल होने का आह्वान

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी तिर्की ने रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर का दौरा किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने मंत्री का स्वागत शॉल, गांधी टोपी और बुके प्रदान कर अभिनंदन किया. मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी 6 मई को रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली की समीक्षा की. रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, और राज्य के वरिष्ठ नेतागण संबोधित करेंगे. मंत्री ने पार्टी के पदाधिकारियों से रैली को सफल बनाने के लिए अधिक संख्या में कांग्रेसजनों को रांची भेजने की अपील की.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : देवघर में नीट परीक्षा को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया केंद्रों का निरीक्षण

Gambhir Car Associate Motion Ads

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के 18 प्रखंडों से हजारों कार्यकर्ता रैली के लिए उत्साह से तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 6 मई को सुबह 7 बजे सभी कांग्रेसजनों को आमबगान मैदान साकची में एकत्र होना है, जहां से काफिला रांची के लिए रवाना होगा. दुबे ने सभी प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और अग्रणी संगठन विभाग के चेयरमैन को बैनर, पोस्टर और झंडा लेकर रैली में शामिल होने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों को भी रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगी.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : डिनोबली स्कूल सिंदरी की टॉपर पल्लवी को भाजपा नेता दिनेश सिंह ने किया सम्मानित

बैठक में जिलाध्यक्ष ने मंत्री शिल्पी तिर्की से एक प्रस्ताव रखा, जिसमें उन्होंने कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग से एक-एक प्रतिनिधि नियुक्त करने की अपील की. इसका उद्देश्य यह है कि विभागों के कार्यों की प्रगति कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता तक पहुंच सके. बैठक का संचालन उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया, और इस मौके पर प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, जोसाई मार्डी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, बृजेंद्र तिवारी, रामलाल प्रसाद पासवान, और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर