WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा

SHARE:

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जिले के नागरिक बैनर तले भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण के संयुक्त समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के दृढ़ नेतृत्व और सशस्त्र बलों की वीरता के बारे में लोगों तक पहुंच बनाने एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करने हेतु 15 मई (गुरुवार ) को दोपहर 3 बजे जमशेदपुर में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेगी। जिसकी शुरुआत साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर से होगी। तिरंगा यात्रा पूर्णतः नागरिक बैनर के अंतर्गत आयोजित की जाएगी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी का कोई झंडा, प्रतीक चिन्ह या राजनीतिक स्वरूप नहीं रहेगा। यात्रा का स्वरूप केवल और केवल राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं सैन्य पराक्रम की भावना से प्रेरित होगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यात्रा में आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों की भी व्यापक भागीदारी रहेगी। इस यात्रा का उद्देश्य है राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाना और ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना। मंगलवार को तिरंगा यात्रा की व्यापक सफलता और जनभागीदारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व सांसद आभा महतो, यात्रा के प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह, पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण अध्यक्ष चंडीचरण साव समेत पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षगण शामिल हुए। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकस्वर में ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की और तिरंगा यात्रा को भव्य रूप में सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए तिरंगा यात्रा के प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और सेना के साहस ने इस ऑपरेशन को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के जरिए आतंकवाद को मिट्टी में मिला दिया और पाकिस्तान को कमजोर करते हुए पूरी दुनिया में उसे अलग-थलग कर दिया। यह पहली बार था जब किसी ने परमाणु संपन्न देश में ऐसा ऑपरेशन किया और 50 साल में जो असंभव था, उसे संभव किया गया। भारत ने यह साबित कर दिया कि वह आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान “घुसकर मारेंगे” का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पीएम नरेंद्र मोदी के वादे को पूरा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौता निलंबित रहेगा और पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बात को दोहराया कि देश की आर्मी, नौ सेना, बीएसएफ, अर्धसैनिक बल अलर्ट पर हैं। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी और सैन्य ठिकानों की जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है।

वहीं, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत के गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित हो चुकी है। भारतीय वायुसेना ने राफेल विमानों के माध्यम से अभूतपूर्व साहस का प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों, 11 एयरबेस, 100 से अधिक आतंकियों एवं 50 से अधिक सैन्य जवानों को समाप्त कर दिया। यह भारत की सैन्य शक्ति और रणनीतिक कौशल का जीवंत प्रमाण है। राफेल के साथ जितने भी पायलट थे वे सभी सुरक्षित लौटे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में किसी भी तरह के भाजपा के प्रतीक चिन्ह अथवा झंडे का प्रयोग नही होगा। इसमें पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठनों के लोग, शिक्षाविद, व्यापारी, युवा, महिलाएं और समस्त राष्ट्रप्रेमी नागरिक राष्ट्र ध्वज तिरंगे के साथ शामिल होंगे। यात्रा में शामिल होने हेतु सभी लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। यात्रा में ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष और वीर सैनिकों के पराक्रम को दर्शाती तख्तियां और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर लोग भाग लेंगे। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और वीर सैनिकों के पराक्रम को समर्पित नारों की गूंज सुनाई देगी। बैठक के अंत में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण अध्यक्ष चंडीचरण साव ने किया।

बैठक में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, डॉ राजीव, चंडीचरण साव, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, प्रेम झा, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, उज्ज्वल सिंह, अप्पा राव, बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, फातिमा शाहीन, पप्पू उपाध्याय, बबलू गोप, युवराज सिंह, सूरज सिंह, दीपक पाल, पवन सिंह, आनंद कुमार, सुदीप डे, चंचल चक्रवर्ती, अजय सिंह, मोहम्मद निसार अहमद, विमलकांत झा, रंजीत सिंह, संजय सिंह मुंडा, रविन्द्र सिंह रिंकू, सत्येन्द्र यादव, जय प्रकाश सिंह, दीपक कुमार, गौर चंद्र पटनायक, कृष्णा शर्मा, मोंटू कुमार सिंह, हेमंत नारायण दास, अनूप दास, पिंटू सैनी, नरेश अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर