Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jadugoda : जादूगोड़ा-टाटा मुख्य सड़क पर पुलिया की स्थिति को लेकर पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल ने किया उपायुक्त से मुलाकात

SHARE:

  • पुलिया की खराब स्थिति और अधूरी पंहुच पथ निर्माण पर जताई चिंता, उपायुक्त से त्वरित कार्रवाई का मिला आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा-टाटा मुख्य सड़क पर गोड़ाडीह के समीप स्वर्ण रेखा परियोजना द्वारा बनाई गई पुलिया निरंतर दुर्घटनाओं का कारण बन रही है. पुलिया का निर्माण अत्यधिक ऊंचाई पर किया गया है और दोनों तरफ के पंहुच पथ अधूरे पड़े हुए हैं. इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की और पुलिया के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की. उन्होंने बताया कि उक्त पुलिया के चढ़ते समय पंहुच पथ अत्यधिक उबड़-खाबड़ है और अभी तक ढलाई नहीं की गई है, जिससे गाड़ी चालक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : लाभुक को घूस की राशि लौटवाने में डीसी ने किया हस्तक्षेप, रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिया की खराब स्थिति से हो रही दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी

करुणामय मंडल ने बताया कि वर्तमान में पुलिया के दोनों ओर रक्षक दीवारें नहीं हैं, और नारवा तरफ का रास्ता तेज बारिश के पानी से खाई बनता जा रहा है. इस खाई के कारण रास्ता ध्वस्त हो सकता है, और यह स्थिति जानलेवा हो सकती है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में एक टाटा मैजिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें सभी यात्री घायल हो गए थे, हालांकि बड़ी अनहोनी से बच गए थे. उनका कहना है कि यह मुख्य पथ अत्यंत व्यस्त है और यहां से यूरेनियम माइंस की भारी वाहनों की आवाजाही भी रहती है, जिससे यह रास्ता और भी खतरनाक हो गया है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने देशव्यापी हड़ताल को लेकर जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

पूर्व पार्षद ने उपायुक्त से की समस्याओं का समाधान करने की अपील

पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल ने इस पुलिया के निर्माण कार्य को वर्षांत से पहले पूर्ण करने की बात कही, ताकि आने वाली वर्षा में कोई और अप्रिय घटना न हो. उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया कि यदि जल्द काम पूरा नहीं किया गया तो यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो सकता है. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. बैठक में डॉ. सुंदर लाल दास, मुनीराम बास्के, गौर चंद्र मंडल और अमर दास सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर