Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : गरीब कोल परिवार की सरकारी जमीन हड़पने की साजिश, फॉरवर्ड ब्लॉक ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

SHARE:

  • बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सिजुआ कोल्हरिया में जमीन विवाद ने बढ़ाई तनाव की स्थिति

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सिजुआ कोल्हरिया में एक गरीब कोल परिवार को सरकार से 1986 में मिली जमीन को कुछ स्थानीय और बाहरी लोगों द्वारा जबरन हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है. अकल कोल ने बताया कि 78 डिसमिल जमीन पर उनका घर, मकान, कुआं व बारी स्थित है, जिसका मालगुजारी रसीद 2011-12 तक भुगतान भी किया गया है. बावजूद इसके, कुछ लोग बाहरी व्यक्तियों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Musabani : आरटीआई कार्यकर्ता संघ के महासचिव को फोन पर धमकी, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो होगा आंदोलन

19 मई को जमीन पर बाउंड्री बनाने की कोशिश की गई, जिसका विरोध करने पर अकल कोल के साथ मारपीट हुई और जान-माल की धमकी दी गई. बाद में अज्ञात लोगों ने उनका पीछा भी किया, जिससे वह किसी तरह बच निकले. इस मामले को लेकर फॉरवर्ड ब्लॉक के नेतृत्व में कई ग्रामीण बेंगाबाद थाना पहुंचे और तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग की. पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि गरीब की जमीन हड़पना स्वीकार्य नहीं है और अगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का होगा भव्य आयोजन, प्रदेश व राष्ट्रीय नेता करेंगे संबोधन

बेंगाबाद में जमीन विवाद ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता

मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रखंड प्रभारी शिवनंदन यादव, फोदार सिंह, रामलाल मंडल, राजेंद्र मंगल, प्रदीप यादव सहित अकल कोल, वीरेंद्र कोल, ठकुरी कोल, सुखदेव गोस्वामी, कारू कोल, श्यामसुंदर कोल, धनेश्वर कोल, कंदन कोल, लटलू कोल, चरका कोल, डोमन कोल, लूटन कोल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे. उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की कि गरीब परिवार की जमीन की हिफाजत की जाए और इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. फॉरवर्ड ब्लॉक ने साफ कहा है कि यदि प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की तो वह इस मुद्दे को लेकर व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर