Seraikela : नीमडीह में डीसी का जनता दरबार अब तोडांगडीह में होगा आयोजित

SHARE:

  • कुचाई प्रखंड में जनता दरबार के आयोजन स्थल में बदलाव, लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
  • विभागीय अधिकारियों ने जनता दरबार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

नीमडीह में होने वाले डीसी के जनता दरबार के आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है. अब यह कार्यक्रम चार जून को छोटा सेगोई पंचायत के तोडांगडीह मैदान में आयोजित होगा. इस निर्णय को लेकर कुचाई प्रखंड सभागार में बीडीओ साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आगामी जनता दरबार की तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक में बताया गया कि जनता दरबार में जिला के उपायुक्त समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की पहल की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : CORONA UPDATE : देश में फिर डराने लगे हैं कोरोना के बढ़ते मामले

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जनता दरबार का आयोजन स्थल बदला, लोगों को मिलेगा बेहतर सेवा

बैठक में बीडीओ साधु चरण देवगम ने सभी विभागीय कर्मियों को अपने-अपने कार्यों को अपडेट रखने का निर्देश दिया. साथ ही जनता दरबार में लाभुकों को विभिन्न विभागों से संबंधित परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा. इस अवसर पर सीओ सुषमा सोरेन, बीपीएम रमेश द्विवेदी, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मोनिका मार्डी, बीटीएम राजेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे. प्रशासन ने लोगों को बेहतर सेवा और सुविधाएं देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर