WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : डीएवी कथारा के बच्चों ने फिट इंडिया-खेलो इंडिया के तहत निकाली साइकिल रैली

SHARE:

  • प्राचार्य डॉ. जीएन खान के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए जागरूकता फैलाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर

तेनुघाट (बोकारो) में डीएवी कथारा के सौ से अधिक विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेटों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने फिट इंडिया और खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में एक भव्य साइकिल रैली निकाली. रैली की शुरुआत विद्यालय के वरीय शाखा से हुई और इसका समापन कथारा ओपी के प्रांगण में हुआ. रैली की शुरुआत से पहले प्राचार्य डॉ. जीएन खान ने सभी प्रतिभागियों से प्रतिदिन आधे घंटे साइकलिंग करने की शपथ दिलाई और कहा कि वे अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी इस दिशा में प्रेरित करेंगे. उन्होंने जोर देकर “फिट इंडिया हेल्थी इंडिया” का नारा बुलंद किया और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जिला कांग्रेस कमेटी ने भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित की जय हिंद सभा

Gambhir Car Associate Motion Ads

फिट इंडिया अभियान से जुड़े युवाओं की सक्रियता बढ़ी

रैली के दौरान मार्ग में लोगों ने उत्साहपूर्वक विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनकी इस पहल की सराहना की. कथारा ओपी के प्रांगण में पहुंचकर विजयी प्रतिभागियों को के एन पाठक ने बधाई दी. प्राचार्य ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का उत्तम माध्यम है बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और देश में बढ़ रहे पेट्रोलियम संकट को कम करने में भी मददगार है. उन्होंने सभी से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और साइकिल सवारी को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. इस आयोजन ने क्षेत्र के लोगों में जागरूकता फैलाने का काम किया.

इसे भी पढ़ें : CORONA UPDATE : देश में फिर डराने लगे हैं कोरोना के बढ़ते मामले

पर्यावरण संरक्षण में साइकिल की भूमिका

इस कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय कुमार की देखरेख में हुआ, जिन्होंने विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं. इस आयोजन में राकेश रंजन और विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राहुल कुमार सिंह एवं शिव प्रकाश सिंह की विशेष भूमिका रही. इसके अलावा अतुल कुमार सिन्हा, अमरनाथ यादव, विमलेश कुमार, जयपाल साव, शिलेश मंडल, संगीत कुमार सहित कई अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी मौजूद थे. सभी ने मिलकर इस पहल को सफल बनाया, जिससे भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर