Dhanbad : सिंदरी में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किसानों की जमीन अधिग्रहण रोकने का दिया आश्वासन

SHARE:

  • सीपीएम व विस्थापन संघर्ष मुक्ति मंच के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से की मुलाकात

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं विधायक मथुरा प्रसाद महतो से सीपीएम और “विस्थापन विस्थापित संघर्ष मुक्ति मंच” के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की रैयती खेतिहर जमीन के अधिग्रहण से जुड़े कागजात विधायक को दिखाए. विधायक ने आश्वासन दिया कि किसानों की जमीन अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने भू-राजस्व विभाग से बात कर सेल के सरसाकुड़ी, कालीपुर और आसनमनी की भूमि अधिग्रहण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. उपायुक्त धनबाद को भी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने पत्र भेजकर इस विषय में संज्ञान लेने का अनुरोध किया है. प्रतिनिधिमंडल में सीपीएम के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार महतो, विकास कुमार ठाकुर, अमृत महतो सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : CORONA UPDATE : देश में फिर डराने लगे हैं कोरोना के बढ़ते मामले

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर