Breaking News
Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू, तीनतल्ला बॉयज़ कमेटी ने किया भूमि पूजन Jamshedpur Sikh Activity : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान मुखे और भाजपा नेता सोमू में समझौता, मुखे को कोर्ट ने किया बरी Jamshedpur Sikh Activity : माता गुरदीप कौर की अंतिम अरदास का कार्यक्रम मनीफिट गुरुद्वारा में संपन्न, सीजीपीसी ने पुत्र को दिया सम्मान Jamshedpur : 23 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, स्वर्णरेखा से जल उठाकर नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचेंगे शिवभक्त Amritsar : ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਧਾਮੀ ਦੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਹਾਈ ਕਮਿਸ਼ਨ ਪਹੁੰਚਣ ’ਤੇ ਜੌਹਲ ਨੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਮੁਲਾਕਾਤ ਦਾ ਏਜੰਡਾ ਸਪਸ਼ਟ ਕਰਣ ਦੀ ਮੰਗ Sangrur : ਸ਼ਹੀਦ ਸਿੰਘਣੀਆਂ ਦੇ ਵਾਰਸਾਂ ਨੂੰ ‘ਕੌਰਨਾਮਾ-3’ ਨਾਲ ਕਿਲਾ ਹਕੀਮਾ ’ਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਤ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : कबाड़ियों का नेटवर्क बना चोरों का अड्डा, चोरी की साइकिल खरीद बिक्री में संलिप्ता उजागर

SHARE:

  • पेटरवार क्षेत्र में कबाड़ियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल, चोरी के सामान की खुली तस्करी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के पीछे कबाड़ी दुकानदारों की संलिप्तता फिर से सामने आई है. ताजा मामला बाजार टांड़ स्थित एक कंप्यूटर कोचिंग संस्थान की छात्रा खुशबू कुमारी की चोरी गई साइकिल का है. शुक्रवार को कोचिंग से लौटते वक्त छात्रा की साइकिल गायब मिली. घटना का खुलासा तब हुआ जब चोर साइकिल में हवा भरवाने स्थानीय दुकान पहुंचा. दुकानदार को शक होने पर उसने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. अगली सुबह जब छात्रा को वीडियो दिखाया गया तो साइकिल की पहचान हो गई. छात्रा के पिता व ग्रामीणों ने युवक की तलाश की और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े गए युवक की पहचान हडमित्ता निवासी आरिफ हुसैन के रूप में हुई है. पूछताछ में आरिफ ने चोरी स्वीकार करते हुए बताया कि उसने साइकिल को पेटरवार के एक कबाड़ी को बेच दिया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : पिछरी में तेज रफ्तार एलपीजी गैस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चोरी की घटनाओं में कबाड़ियों की बढ़ती संलिप्तता

इस खुलासे के बाद कबाड़ी दुकानों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पेटरवार क्षेत्र में कई कबाड़ी दुकानों में चोरी की वस्तुओं की खरीद-फरोख्त सामान्य बात हो गई है. चोरों को प्रोत्साहन मिल रहा है क्योंकि दुकानदार बिना पूछताछ सस्ते दामों पर कबाड़ खरीद लेते हैं. इस नेटवर्क की वजह से चोरी का माल खुलेआम बिक रहा है. ग्रामीण और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि पेटरवार क्षेत्र के सभी कबाड़ी दुकानों का सत्यापन किया जाए और जो दुकानदार चोरी के सामान की खरीद में संलिप्त पाए जाएं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. साथ ही ऐसे दुकानदारों का लाइसेंस रद्द कर उन्हें भविष्य में चोरी का संरक्षण देने से रोका जाए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Potka : हाथी बिंदा गांव में विधायक संजीव सरदार के निर्देशानुसार आदिवासी परंपरागत वस्त्रों का वितरण

कबाड़ी दुकानों पर प्रशासन की सख्ती की मांग

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच जारी है और कबाड़ी दुकानों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. हालांकि चोर ने स्वयं कबाड़ी दुकानदारों का नाम लिया है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस उन कबाड़ियों पर कार्रवाई करेगी. चोरी के माल को खरीदने वाले कबाड़ी दुकानदारों की पहचान कर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे या नहीं, यह देखना बाकी है. क्षेत्र के लोगों का विश्वास बनाना होगा कि कानून अपराधियों और उनकी मददगारों पर सख्ती से कार्यवाही करेगा ताकि चोरी जैसी घटनाओं में कमी आ सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर