- फुसरो-जैनामोड़ मार्ग पर दो एलपीजी ट्रकों की टक्कर, मिनी ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
फतेह लाइव, रिपोर्टर
बोकारो के तेनुघाट क्षेत्र में फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग के पिछरी जेहरा स्थल के समीप देर रात लगभग दस बजे तेज रफ्तार एलपीजी गैस से लदे मिनी ट्रक की दुर्घटना हो गई. ओवरटेक करने के दौरान यह मिनी ट्रक दूसरे एलपीजी गैस वाहन से टकरा गया. टक्कर के बाद मिनी ट्रक का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पेटरवार थाना को घटना की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें : Dhanbad : सिंदरी में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किसानों की जमीन अधिग्रहण रोकने का दिया आश्वासन
सड़क सुरक्षा के लिए जारी रहेंगी पुलिस की सख्त कार्रवाई
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोकारो की ओर जा रहे मिनी ट्रक संख्या जेएच 10 बी वी 3397 फुसरो की ओर जा रहे दूसरे गैस ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था. ओवरटेक करते समय सामने चल रहे ट्रक की गति धीमी होने पर मिनी ट्रक उनसे टकरा गया. घटना स्थल पर भारी क्षति हुई, लेकिन कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.









































