Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जद(यू) उलीडीह थाना समिति ने की विधि व्यवस्था सुधार की मांग, थाना प्रभारी से सौंपा ज्ञापन

SHARE:

  • थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने के लिए यथोचित कार्रवाई की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर जनता दल (यू) उलीडीह थाना समिति का प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी से मिला. थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अगुवाई में यह बैठक हुई, जिसमें जद (यू) जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू सहित कई जिला पदाधिकारी उपस्थित थे. प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें क्षेत्र में बढ़ती अपराध की घटनाओं जैसे गृहभेदन, चोरी, छिनतई और अन्य मामलों पर गंभीर चिंता जताई गई. उन्होंने बताया कि घरों के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी हो रहे हैं और महिलाओं के साथ सड़क पर छिनतई की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह हलुदबनी में राशन डीलर की मनमानी से ग्रामीण हुए आक्रोशित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उलीडीह में बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता

ज्ञापन में नशाखोरी की समस्या को भी उजागर किया गया, जिसमें प्रतिबंधित नशीली वस्तुओं की बिक्री तेजी से हो रही है और इससे युवाओं का अपराध की ओर बढ़ना चिंता का विषय है. साथ ही थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग का अभाव बताया गया, जिससे असामाजिक तत्व खुलेआम अड्डेबाजी कर रहे हैं और लोग पुलिस से शिकायत करने में डर रहे हैं. जमीन विवाद, भू-माफिया द्वारा सरकारी जमीन का अवैध कारोबार तथा मटका- जुआ अड्डों पर भी कारवाई की मांग की गई. जद (यू) नेताओं ने स्पष्ट कहा कि उलीडीह थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त और भयमुक्त बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक, जिले में चिकित्सीय सुविधाओं की समीक्षा

नशाखोरी और भू-माफिया पर सख्त कदम उठाने की मांग

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने जद (यू) नेताओं को आश्वासन दिया कि थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग करेगी और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में जद (यू) के जिला सचिव विनोद सिंह, विकास साहनी, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, अशोक सिंह, उलीडीह थाना क्षेत्र महामंत्री मनोज गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. नेताओं ने कहा कि सामुदायिक सहयोग से ही क्षेत्र की कानून व्यवस्था सुधारी जा सकती है और इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर